AdBlocker Detected !

AdBlock Detected Icon

Dear Visitor, It Seems That You Are Using An Ad Blocker / VPN / Proxy. Please Consider Disabling It To Support Our Website And Continue Enjoying Our Content For Free.

Note : Brave Browser Is Not Supported On Our Website. Please Use A Different Browser For The Best Experience.

Once You're Done, Please Refresh The Page.

टॉप 10 भारतीय सेलिब्रिटी जिनका जन्मदिन August में आता है

दोस्तो अगस्त का महीना स्वतन्त्रता दिवस के साथ साथ बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों के जन्मदिन के लिए भी जाना जाता है।

इस पोस्ट में हम आपको उन टॉप 10 भारतीय सेलिब्रिटी के बारे में बताएंगे, जिनका जन्मदिन अगस्त में आता है और जो अपने योगदान से फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना चुके हैं। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए सुरु करते हैं

1. सैफ अली खान (16 August )

कल है सैफ अली खान का बर्थडे। सैफ अली खान, जिन्हें बॉलीवुड के नवाब के रूप में जाना जाता है। इनका का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक हैं। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूर अली खान पटौदी हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में महान हस्तियां थीं।

सैफ ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में फिल्म “परंपरा” से की, इन्हेें असली पहचान “दिल चाहता है” (2001) से मिली। इसके बाद उन्होंने “ओमकारा”, “लव आज कल”, और “कॉकटेल” जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया।

उनके निजी जीवन की बात करें, तो उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की और उनके दो बेटे हैं, तैमूर और जेह।

2. सारा अली खान (12 August)

दूसरे नंबर पर जानते हैं सारा अली खान को, जो सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं, का जन्म 12 August 1995 को हुआ था। सारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म “केदारनाथ” से की थी, जिसमें उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई।

इसके बाद उन्होंने “सिम्बा”, “लव आज कल” और “कुली नंबर 1” जैसी फिल्मों में काम किया। सारा की मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी ने उन्हें दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है। बॉलीवुड में कदम रखते ही सारा ने अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है, और वे नई पीढ़ी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं।

वे अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं।

3. काजोल (5 August)

इस महीने की सबसे मशहूर एक्ट्रेस है काजोल। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। वे बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल की मां तनुजा भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, और काजोल ने अपने परिवार की फिल्मी विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया है।

उन्होंने 1992 में फिल्म “बेखुदी” से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें असली सफलता “बाज़ीगर” (1993) से मिली। काजोल ने “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”, “कुछ कुछ होता है”, “माय नेम इज़ खान”, और “फना” जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से काफी मशहूर हुई।

उनके काम के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी शामिल हैं। काजोल का परिवार, जिसमें उनके पति अजय देवगन और दो बच्चे शामिल हैं।

4. सिद्धार्थ मल्होत्रा (16 August)

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 August 1985 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर फिल्मों में कदम रखा। सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया, और इसके बाद वे “हंसी तो फंसी”, “एक विलन”, “कपूर एंड सन्स”, और “शेरशाह” जैसी फिल्मों में नजर आए। “शेरशाह” में उनकी भूमिका ने उन्हें एक नई पहचान दी और उनके करियर को एक नया मुकाम दिया।

सिद्धार्थ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए भी खासे मशहूर हैं, और वे यंगस्टर्स के बीच एक आइकॉन के रूप में देखे जाते हैं।

5. रणवीर सिंह (6 August)

दोस्तो अब जानते हैं रणवीर सिंह के बारे में। रणवीर सिंह का जन्म 6 August 1985 को मुंबई में हुआ था। वे बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। रणवीर ने 2010 में फिल्म “बैंड बाजा बारात” से बॉलीवुड में डेब्यू किया, और इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।

रणवीर की प्रमुख फिल्मों में “गोलियों की रासलीला राम-लीला”, “बाजीराव मस्तानी”, “पद्मावत”, और “गली बॉय” शामिल हैं। वे अपनी अनोखी फैशन सेंस और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

रणवीर की शादी दीपिका पादुकोण से हुई है, और यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

6. वाणी कपूर (23 August)

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। वाणी ने 2013 में फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। इस फिल्म के बाद, वाणी ने “बेफिक्रे”, “वॉर”, और “चंडीगढ़ करे आशिकी” जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया।

वाणी की खासियत यह है कि वे अपने रोलों में गहराई से डूब जाती हैं और अपनी हर फिल्म में एक नई छवि पेश करती हैं। अभिनय के साथ-साथ वाणी फिटनेस और डांस के लिए भी जानी जाती हैं।

उन्होंने फिल्मों में अपने डांस मूव्स और अभिनय के ज़रिये दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।

7. जैकलीन फर्नांडीज (11 August)

जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था, लेकिन वे मूल रूप से श्रीलंकाई हैं। जैकलीन ने 2009 में फिल्म “अलादीन” से बॉलीवुड में डेब्यू किया, और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं जैसे “किक”, “जुड़वा 2”, “रेस 3”, और “हाउसफुल” सीरीज़।

उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई है। जैकलीन अपने सामाजिक कार्यों और एनजीओ के साथ जुड़े होने के लिए भी जानी जाती हैं।

वे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फैशन सेंस को भी काफी सराहा जाता है।

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में हुआ था। तापसी ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की, लेकिन जल्दी ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली। “पिंक”, “नाम शबाना”, “मुल्क”, “सांड की आंख” और “थप्पड़” जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली।

तापसी को उनके बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा में कई चुनौतीपूर्ण रोल निभाए हैं और हर बार खुद को साबित किया है। वे नई पीढ़ी की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं।

9. संजय दत्त (29 जुलाई)

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था, लेकिन उनका जन्मदिन अक्सर August में मनाया जाता है। संजय दत्त, जिन्हें “संजू बाबा” के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

उन्होंने “खलनायक”, “वास्तव”, “मुन्ना भाई एमबीबीएस”, और “अग्निपथ” जैसी फिल्मों में अद्वितीय प्रदर्शन किया है। संजय का जीवन हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है, चाहे वह उनके व्यक्तिगत जीवन के संघर्ष हों या फिल्मी करियर की ऊंचाइयां।

उनके जीवन पर आधारित फिल्म “संजू” ने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की।

10. रकुल प्रीत सिंह (10 August)

रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 August 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। रकुल ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की, लेकिन जल्द ही वे बॉलीवुड की दुनिया में भी पहचान बनाने में सफल रहीं।

“यारियां”, “दे दे प्यार दे”, “मरजावां” और “सरदार का ग्रैंडसन” जैसी फिल्मों में रकुल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वे एक फिटनेस फ्रीक हैं और योग व जिम में काफी समय बिताती हैं। रकुल का सादगी और शालीनता भरा अंदाज उन्हें खास बनाता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तो इस तरह हमने जाने टॉप सेलिब्रिटीज के बारे में जिनका बर्थडे August में आता है। अगस्त का महीना इन सितारों के जन्मदिन के जश्न का महीना है। ये सभी सेलिब्रिटी न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने व्यक्तित्व, जीवनशैली और समाज में योगदान के लिए भी जाने जाते हैं।

इनके योगदान और उपलब्धियों ने इन्हें सिनेमा जगत में एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया है। इनकी कहानियां मनोरंजन का साधन हैं प्रेरणा का स्रोत भी हैं। जब भी August आता है, इन सितारो के फैंस उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए उत्साहित रहते हैं।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसे ही शानदार पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग पर रेगुलर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *